छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

इस दिन देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए खास खबर हैं।दरअसल, छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त 2024( कृष्ण जन्माष्टमी को शुष्क दिवस घोषित किया गया हैं। सरकार ने लोगों की आस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।आदेश के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, यह आदेश लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल दोनों के लिए है। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!