मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

मुख्य मंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती भारत माता खटकर

मुख्य मंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती भारत माता खटकर

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ l जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवम मुख्य मंत्री गौरव अलंकरण पुरुस्कार सम्मान समारोह में श्रीमती भारत माता खटकर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य मंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरुस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेश साहू कलेक्टर सारंगढ़ रहे। डॉ. वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर,अनिकेत साहू एस डी एम, एस एन भगत जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़,नरेश चौहान जिला नोडल,हरिशंकर चौहान परियोजना नोडल, जी एस धीवर नोडल समग्र शिक्षा, एस एन साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़, सोम ठाकुर ए बी ओ, डी पी सोनी ए बी ओ, आर के भोई ए बी ओ, एम आर साहू बी आर सी सी बिलाईगढ़, के शुभ हाथो से सम्मानित किया गया।इस सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो और 5000/ की सम्मानित राशि प्रदान किया गया सम्मान के साथ एक चीकू का पौधा भी प्रदान किया गया।

श्रीमती भारत माता खटकर प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला पीपर भवना (ग) संकुल – दुरुग,विकासखंड बिलाईगढ़ में पदस्थ हैं।श्रीमती भारत माता खटकर को विभिन्न क्षेत्रों में स्मानित किया जा चुका है, कोरोना काल के समय ऑनलाइन क्लास,मोहल्ला क्लास मुक्त नवोदय कोचिंग,नवाचार,कबाड़ से जुगाड TLM,समर कैंप,समाज के क्षेत्र में ,ब्रांड एंबेसडर के कार्य में नगर पंचायत भटगांव में स्वच्छ भारत से सम्मानित,पर्यावरण स्वच्छ चैंपियन सम्मानित,शिक्षक कला नारी शक्ति, बेस्ट टीचर ,ग्रेट टीचर,शिक्षक सम्मान,ऑनलाइन वर्ड पॉवर चैंपियन सम्मान,पढ़ाई तुहर दुवार आदि से सम्मानित किया गया है।

स्कूल में शिक्षा कार्य TLM निर्माण करना प्राथमिक शिक्षा के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए TLM का महत्वपूर्ण भूमिका होती है इस क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।स्कूल में रंगीन चित्र विभिन्न प्रकार के प्रिंट रिच बनवाया है इस प्रकार वातावरण तैयार किया है जिससे बच्चें खुद ब खुद देखकर सीखते है खेल खेल में बच्चों को शिक्षा दी जाती है नए नए तरीके जैसे – अंगना में शिक्षा खिलौनों से,नवोदय की तैयारी पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधि प्रत्येक शनिवार को बच्चों बस्ताविहीन होने के कारण विभिन्न प्रकार की नीचे सिखाई जाती है। जैसे – नित्य ,मेहंदी लगाना,मिट्टी के खिलौने, विभिन्न नवाचार गतिविधि के कई प्रकार के खेल और खिलौनों से बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जाता है।

शाला विकास समिति द्वारा बच्चों का निरीक्षण करते हैं।

अंगना में शिक्षा कार्य और सक्रिय माताओं को सम्मानित करना (स्मार्ट माता) के रूप में उन्हें ताज पहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। FLN का प्रशिक्षण का SRG जिला मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे हैं एवं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न पुरुस्कार से सम्मानित है । श्रीमति भारत माता खटकर को मुख्य मंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान मिलने पर संकुल परिवार एवं शाला परिवार शिक्षक साथियों ने दिनेश डहरिया प्रधान पाठक, के आर डहरिया संकुल प्राचार्य,अरविंद खुटे संकुल समन्वयक,जलतारे सर,शैलेंद्र,परमानंद,नंद पटेल,तिजराम,रामकुमार,रजनी भारद्वाज,शाशिकीरण, पुष्पेंद्र पटेल,टंडन सर,बुधनी अजय, झब्बु साहू,पीताम्बर साहू,हेमलाल साहू,सेतलाल,मोहन कुर्रे,प्रताप प्रेमी,अजय पटेल,दुर्गेशंकर,कार्तिक जांगड़े संकुल प्राचार्य धनगाँव,पार्वती ,नीलकुमारी, अल्का साहू,शांति राय,सरोजनी साहू,संजीव राजेत्री,कमलेश,मनहर सर,बिंदुलता ललिता,प्रीतम भारद्वाज, अधिवक्ता फिरीत लाल खटकर, युवा पत्रकार के. पी. पटेल इत्यादि सभी मित्रगण , रिश्तेदारों खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!