छत्तीसगढ़

बेटी की पढ़ाई और जरूरत को पूरा करने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता’

कोरिया : ’बेटी की पढ़ाई और जरूरत को पूरा करने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता’

’श्रमिक जयकरण सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

कोरिया 16 अक्टूबर 2026

मजदूरी करके तीन सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री जयकरण सिंह के लिए शासन से मिली 10 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राहत का सहारा बनी है। नगर पंचायत शिवपुर चरचा निवासी 40 वर्षीय जयकरण ने इस राशि का उपयोग बेटी की पढ़ाई और कर्ज के भुगतान में किया है।

जयकरण बताते हैं कि मजदूरी से मिलने वाली आय से घर की जरूरतें पूरी करनी पड़ती हैं। ऐसे में बेटी की शिक्षा का खर्च और कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी के बीच शासन से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दीनदयाल उपाध्याय कृषिहीन भूमि मजदूर योजना के तहत प्राप्त राशि से उन्हें इन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है।

बेटी की पढ़ाई के लिए राशि खर्च करना जयकरण की उसके भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही कर्ज के भुगतान से परिवार का आर्थिक बोझ कम करने में भी सहायता मिली है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जयकरण कहते हैं, “एकमुश्त 10 हजार रुपये मिलने से बहुत से जरूरी काम हो जाते हैं। मजदूरी करके परिवार चलाने वाले हम जैसे लोगों के लिए यह राशि किसी वरदान से कम नहीं है।”

जयकरण के परिवार के लिए यह सहायता बेटी की शिक्षा को संबल देने और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का माध्यम बनी है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!