मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ में माता के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित हो कर पलटी, 9 की हालत नाजुक

रायपुर। मध्यप्रदेश के शहडोल से छत्तीसगढ़ में कुदरगढ़ी देवी दर्शन के लिए आ रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनूपपुर के पासा हादसे का शिकार हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतमा थाना क्षेत्र के पैरुचुआ के पास पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 25 यात्रियों में 18 लोग घायल हो गए है। जिसमे से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल अनूपपुर किया रेफर किया गया है। जहां घायलों का उपचार जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!