छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

Chhattisgarh Rape Case: लॉज में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपियों में 2 गिरफ्तार एक फरार, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद | Chhattisgarh Rape Case: महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक लॉज में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में महिला की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं एक तीसरा अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। महासमुंद एएसपी प्रतिभा पांडे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, बसना थाने में क्षेत्र की एक महिला ने 15 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया की, शहर के गौरिक लॉज में उसके साथ 3 लोगों ने जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया है।

महिला के रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस ने धारा 376(डी) और 506 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को धर दबोचा है। वहीं एक आरोपी फरार है जिसे अज्ञात बताया जा रहा है। घटना के संदर्भ में बसना थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, पूरा घटनाक्रम 28 दिसंबर 2023 की दोपहर 2 बजे की है। महिला के बयान के अनुसार महिला का पथरी का ईलाज रसोड़ा के अस्पताल में चल रहा था। वारदात के दिन सुबह उसे पथरी का दर्द उठा था।

महिला का पति बीमार होने के कारण उसे अस्पताल नहीं ले जा पाया। जिसपर उसके पति ने अपने गांव के ही मित्र लक्ष्मीधर साहू पिता निरंजन साहू उम्र 40 वर्ष को महिला का अस्पताल से चेकअप कराकर लाने को कहा। जिसपर आरोपी लक्ष्मीधर तैयार हो गया और उसे बाइक से लेकर बसना पहुंचा। अस्पताल में इलाज के बाद पिरदा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ाकर गाड़ी खराब होने की कहानी बनाया और अपने दूसरे आरोपी साथी प्रीतम नायक पिता कोमल नायक उम्र 41 वर्ष को मौके पर बुलाया।

मौके पर कार से पहुंचा दूसरे आरोपी ने बसना में कुछ निजी काम की बात कही। जिस पर आरोपी लक्ष्मीधर साहू ने महिला को काम खत्म होने तक लॉज में रूककर इंतजार करने के लिए मना लिया और उसे लॉज लेकर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने अपने नाम से लॉज में कमरा लिया। कुछ देर बाद आरोपी के अन्य साथी भी लॉज पहुंच गए और सभी ने महिला के साथ दबाव बनाते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए, घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात की। जिस पर डरकर महिला लोक-लाज के डर से चुप रह गई। लेकिन एक बार फिर आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि, 3 मई को महिला के ऊपर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगे।

जिस पर महिला ने अपनी पूरी आप बीती अपने पति को बताई। महिला के पति ने सामाजिक बैठककर मामले में फिर एफआईआर दर्ज कराने की ठानी और 15 मई को थाना पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही सबसे पहले पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और उन्हें न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही तीसरे अज्ञात आरोपी की पतासाजी के साथी पूरे मामले की पड़ताल में बसना पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!