मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

धनिया की खेती से आमदनी: किसान देवनाथ नायक पारंपरिक खेती को छोड़कर कर रहा आधुनिक खेती* 

*धनिया की खेती से आमदनी: किसान देवनाथ नायक पारंपरिक खेती को छोड़कर कर रहा आधुनिक खेती*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मई 2024/जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगांव के देवनाथ नायक किसान अपने 9 एकड़ जमीन में पिछले 9 सालों से पारंपरिक खेती छोड़ आधुनिक तरीके से धनिया की खेती कर रहे हैं। इससे वह अब तक 7 से 8 लाख की कमाई कर चुके हैं।

पहले वे पारंपरिक फसलों की खेती करते थे। इससे उन्हें इतनी अधिक कमाई नहीं हो रही थी। ऐसे में उन्होंने 9 साल पहले पारंपरिक फसलों की खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि से धनिया की फार्मिंग शुरू कर दी। खास बात यह है कि धनिया की खेती शुरू करते ही देवनाथ नायक की किस्मत बदल गई।

देवनाथ नायक किसान ने बताया कि धनिया की खेती 7से 8 वर्ष से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धनिया की खेती करने में बहुत रूचि है और जानकारी भी है। शुरुआत 9 एकड से किया था। उसमें 7 लाख कमाया अभी वर्तमान में दो एकड़ में धनिया की खेती किया जा रहा है, जिसमें रेट के हिसाब से आमदनी होता है, जिसे कभी 35 हजार तो 70 हजार ऐसी कमाई होता है। उन्होंने बताया कि दो विधि से खेती करते हैं। रेन पाइप एवं बैड विधि बैड विधी की खेती के तुलना में धनिया पत्ती के उत्पादन अधिक एवं वजन भी अधिक होता है। 1 एकड़ में लगभग 10 से 12 हजार की लागत लगता है साथ इसकी बिक्री के लिए व्यापारी खुद खेत में पहुंचकर धनिया को लेने आते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!