महासमुंद

दुलर्भ वन्यजीव पेंगुलिन को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा… कीमत लगभग पांच लाख, वन्यजीव अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे…

दुलर्भ वन्यजीव पेंगुलिन को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा…

कीमत लगभग पांच लाख, वन्यजीव अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे…

महासमुंद – सरायपाली क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम जामपाली में दुर्लभ वन्यजीव पेंगुलिन के साथ बलौदा चौकी पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया है गिरफ्तार। वनांचल क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकार करने वाले अक्सर घूमते रहते हैं जिस पर वन विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं ऐसे ही घटनाक्रम के दौरान आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वन्यजीव सहित आरोपी को धर दबोचा।

सरायपाली से दूरस्थ वनांचल ग्राम जामपाली से वन्यजीव पेंगुलिन को दो ब्यक्ति बेचने की फिराक में थे। और ग्राहक की तलाश कर रहे थे । इसी दौरान मामले की जानकारी बलौदा चौकी के प्रभारी को मिली। इसकी जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को तत्परता दिखाते हुए भेजा और आरोपियों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुलर्भ वन्यजीव पेंगुलिन की कीमत लगभग पांच लाख बताई गई हैi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!