रायपुरलोकप्रिय

नवरात्री में त्रिपुरसुंदरी मंदिर में ज्योत जलाने से पूरी होती है हर मनोकामना, जल्द करवाएं पंजीयन

रायपुर। हरेंद्र बघेल । RAIPUR NEWS : राजधानी के त्रिपुर सुंदरी मंदिर, तंत्र साधना के लिए मशहूर है। देवी त्रिपुर सुंदरी को दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। देवी त्रिपुर सुंदरी को आदि पराशक्ति या देवी पार्वती का सर्वोच्च पहलू बताया गया है। त्रिपुरा उपनिषद में माता को परम रूप माना गया है। भगवती त्रिपुर सुंदरी को दस महाविद्याओं में से एक सौम्य कोटी की माता माना जाता है। नवरात्रि में, माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इनमें से एक स्वरूप श्री विद्या/ललिता त्रिपुर सुंदरी भी हैं। ऐश्वर्य के लिए श्री विद्या/ललिता त्रिपुर सुंदरी की पूजा की जाती है। राजधानी केइस प्रसिद्ध मंदिर में सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आगामी कुछ समय में चैत्र नवरात्री का शुभारंभ होगा। अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने और लिए मंदिर में श्री हरी की सिद्धि के लिए ज्योत जलाये। इसके लिए आप जल्द पंजीयन करवा सकते है। यह मंदिर रायपुर के बोरियाकला में स्थापित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!