मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना का शुभारंभ महिलाओं के खाते मे डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त एक हजार रूपये का अंतरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना का शुभारंभ

महिलाओं के खाते मे डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त एक हजार रूपये का अंतरण

नगर भटगांव के सांस्कृतिक भवन मे महतारी वंदन कार्यक्रम संपन्न

भटगांव :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 10 मार्च को नगर पंचायत भटगांव के सांस्कृतिक भवन मे महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया। जहां इस योजना के तहत नगर भटगांव व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के खाते मे डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त एक हजार रूपये का अंतरण किया गया। वही नगर भटगांव स्थित सांस्कृतिक भवन मे आयोजित नगरीय निकाय कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा महिल मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू, जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शीला साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा कौशिक, पार्षद ज्योति सारर्थी, पार्षद इंदिरा केशरवानी, पूर्व जनपद सदस्य उत्तरा कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि लीलाधर वैष्णव, गुड्डा साहू, सुरेश रघु, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामदुलार साहू, भाजपा मिडिया प्रभारी योगेश केशरवानी रहे। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को एलईडी पर देखा व सुना गया।

साथ ही महतारी वंदन योजना की शुरुआत इस दिशा मे एक और कदम है। महतारी वंदन योजना से हर महिने महिलाओं के खाते मे एक हजार रूपये जायेगी। जिससे महिलाये अपनी छोटी छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगी। उन्होने आगे कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो भी वायदा किया था। उन सभी वायदों को हमारी डबल इंजन की सरकार तेजी से पूरा कर रही है। वही वर्ष 2047 तक भारत एवं छत्तीसगढ को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है।

वही भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शीला साहू व नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा कौशिक ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गांरटियो को पूरा करते जा रहे है साथ ही महिला उत्थान को लेकर नई नई योजना के तहत महिलाओं को लाभ पहुंचा रही है। वही कार्यक्रम के अंत मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू ने सभी कार्यकर्ताओ को बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शपथ दिलाते हुए हम बेटियो की रक्षा करेंगे आज की बेटिया इस देश मे हर क्षेत्र मे अव्वल बने। बेटियो को उसका अधिकार व हक दिलाने के लिए हमे आगे आकर हो रही कन्या भ्रूण हत्या को रूकने के क्षेत्र मे काम करना है। आज की नारी ही हमारे देश की गौरव व सम्मान है।

जहां कार्यक्रम मे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी विजय सरल के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिका व नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!