बलौदा बाज़ारमुख्य खबरलोकप्रिय

कॉलेज जा रही युवती को जान से मारने की धमकी देकर होटल के रूम में ले गया युवक, फिर कपड़े उतारकर… गिरफ्तार

बलौदाबाजार भाटापारा। CG CRIME NEWS : जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बालिका को धमका कर पिछले चार साल साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। लोक-लाज व डर की वजह से पीड़िता ने परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे स्कूल जाते समय भी परेशान करता था। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने 26 को पुलिस को लिखित शिकायतपत्र दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोनू साहू ने उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। 16 फरवरी को कॉलजे जाते समय रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ होटल में ले गया। होटल के कमरे में उसने जबरन कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद अब आरोपी युवक पीड़िता को बदनाम कर रहा है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू साहू (21) भाटापार ग्रामीण थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!