छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारत सरकार एवंराज्य सरकार की सभी संचालितमहत्वाकांक्षी योजना को जन-जन तक पहुंचने में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण का आगाज किया गया है ।


छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारत सरकार एवंराज्य सरकार की सभी संचालितमहत्वाकांक्षी योजना को जन-जन तक पहुंचने में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण का आगाज किया गया है । इसमें मुख्य रूप से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सभी संचालित महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड सुधार कैंप, स्वास्थ्य कैंप, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,आदि सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का शिविर लगाया गया एवं लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारियां एवं उनके लाभ प्राप्त किया। इसी मौके पर लोगों ने संकल्प लेकर देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया एवं शिविर के दौरान अनेक हितग्राहियों को नई गैस कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मधुलिका सिंह चंदेल, उप अभियंता श्री तारकेश्वर नायक, नगर पंचायत भटगांव के पार्षद गण एवं अन्य नगर पंचायत कर्मचारी गण उपस्थित थे।









