छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, दो टुकड़ों में मिली लाश, बताई जा रही यह वजह

वीरेन्द्र जायसवाल जांजगीर चांपा। CG NEWS :  जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटी हुई एक युवक की लाश मिली है, मृतक का शव दो भागों में बंटा मिला है। युवक को शराब पीने की बहुत बुरी लत थी, जिसके कारण पत्नी से भी उसका विवाद होता रहता था और इसलिए उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर युवक का शव पटरी पर पड़ा हुआ मिला. जयकिशन साहू (28 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली. ग्राम तिलई का रहने वाला जय किशन साहू मजदूरी करता है।

जय किशन साहू अपने घर में अकेला रहता था. उसके माता-पिता और छोटा भाई कमाने के लिए मुंबई गए हुए हैं. जय किशन की शादी साल 2020 में अकलतरा क्षेत्र के ग्राम नारियरा में हुई थी. उसकी पत्नी महज 8 महीने ही उसके साथ रही, उसके बाद मायके चली गई, जिससे युवक तनाव में रहता था. उसका कहना था कि पति को शराब पीने और नशा करने की बहुत बुरी लत है और वो उसे छोड़ने को तैयार नहीं है।

इधर पत्नी के वापस नहीं आने से युवक परेशान रहता था. फिर उसके ट्रेन से कटने की सूचना मिली. रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था. जिला अस्पताल में जाकर परिजन ने शव की शिनाख्त की. पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!