भटगांव पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही नशे का कारोबार करने वाले युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल


प्रेस नोट
थाना भटगांव दिनांक – 18/02/2024
◆ भटगांव पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही नशे का कारोबार करने वाले युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल ◆
◆ आरोपी के कब्जे से 11.600 लीटर लगभग देसी प्लेन शराब एवं अंग्रेजी बीयर कुल कीमती 4840/- रुपये 02. परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स जप्त किया गया ◆
गिरफ्तार आरोपी – 01. रविशंकर बंजारे पिता प्रेमलाल बंजारे उम्र 35 साल साकिन जुनवानी थाना भटगांव, ,जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
जिले मे नवीनपदस्थ श्रीमान पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल महोदया एवं SDOP महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध शराब,जुआ,सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में आज दिनांक 18.02.2024 को हमराह आरक्षक 254,255 के टाउन एवं देहात पेट्रोलिग पर रवाना हुआ था, जरिये मुखबिर सूचना मिला की ग्राम जुनवानी का एक व्यक्ति भारी मात्रा में देसी प्लेन शराब एवं अंग्रेजी बियर शराब बेचने के प्रयोजन से परिवहन करते मोटर साइकिल से भटगांव से ग्राम घाना तरफ जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को मौका घटना स्थल साथ में लेकर सूचना मिले मोटर साइकिल का इंतजार किये, कुछ समय बाद बताये गए हुलिया का मोटरसाइकिल भटगांव तरफ से ग्राम घाना रोड बालक छात्रावास के सामने आने पर रुकवाकर मोटर साइकिल चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम रविशंकर बंजारे पिता प्रेमलाल बंजारे उम्र 35 साल साकिन जुनवानी थाना भटगांव का रहने वाला बताया। रविशंकर बंजारे अपने मोटर साइकिल मे रखे एक प्लास्टिक थैला को पुलिस द्वारा चेक करने पर उसके अंदर 50 पाव देसी प्लेन शराब एवं 4 नग बीयर जुमला कुल 11.600 लीटर कीमती 4840/रूपये रखे मिला एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स पुरानी इस्तेमाली कीमती 30000/रूपये को जप्त कर पुलिस अपने कब्जे मे लिया।
आरोपी रविशंकर बंजारे का कृत्य अपराध धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से मौके पर दिनांक 18.02.2024 के 21/30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी, प्र. आर. 86 भीमसेन भोय, आरक्षक 254,338 एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

















