क्राइमरायगढ़

फेक आईडी का मायाजाल : वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया में फैला रहा भ्रामक जानकारी, पुलिस ने किया गिफ्तार

फेक आईडी का मायाजाल : वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया में फैला रहा भ्रामक जानकारी, पुलिस ने किया गिफ्तार

रायगढ़ – पुलिस ने रायगढ़ के एक बैंक कर्मचारी को फेसबुक में झूठी जानकारी फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी 18 फेक आईडी से सोशल मीडिया में वैक्सीन की झूठी जानकारी फैला रहा था। जिसे साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है।

सरकार कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। वही सोशल मीडिया में जहर फ़ैलाने वालों की कमी नहीं है। रायगढ़ में फेक आईडी बना कर वैक्सीनेशन का झूठा प्रचार करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक में लड़कियों के नाम से 18 फेक आईडी बनाई हुई थी। पुलिस को लगातार वैक्सीन के नाम पर झूठी जानकारी सोशल मिडिया में मिल रही थी। साइबर सेल की टीम को जांच में पता चल की आरोपी बैंक कर्मचारी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली कि रायगढ़ छत्तीसगढ़ नाम से बने फेसबुक पेज पर वैक्सीनेशन को लेकर लगातार जानकारी झूठी जानकारी डाली जा रही है। इस पर SP संतोष सिंह ने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए। टीम ने फेसबुक पर चल रही अकाउंट ID होल्डर के बारे में जानकारी जुटाई और फिर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर आरोपी दरोगापारा निवासी आशीष ठेठवार को पकड़ लिया।

इन नामों से चला रह था फेक आईडी

गिरफ्तार आरोपी ने अलग-अलग 18 अकाउंट फेसबुक पर बना रखे थे। इसमें रायगढ़ छत्तीसगढ़ सहित मिस्टी पटेल, सुरभि मिश्रा, सुजाता यादव, रिचा यादव, रश्मि साहू, डॉ. कविता यादव, डॉ. आराधना साहू, सुजाता ठाकुर, नेहा गुप्ता, डॉ. निशा, स्वाति यादव, निशा गोपाल, चंचल अग्रवाल जैसे नामों का इस्तेमाल किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button