खबर का असर, स्कूलों मे बिलाईगढ़ बीईओ का औचक निरिक्षण, स्कूल के कमियों को देखकर संचालको को लगाई फटवार,दिये समझाईस खबर प्रकाशन के बाद शिक्षकों का रुका वेतन का हुआ पेमेंट एवं शिक्षकों की भर्ती


खबर का असर, स्कूलों मे बिलाईगढ़ बीईओ का औचक निरिक्षण,
स्कूल के कमियों को देखकर संचालको को लगाई फटवार,दिये समझाईस
खबर प्रकाशन के बाद शिक्षकों का रुका वेतन का हुआ पेमेंट एवं शिक्षकों की भर्ती
भटगांव/बिलाईगढ़ – भटगांव एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र मे संचालित कई निजी स्कूलो मे कमियों की शिकायत लगातार मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुये दैनिक अमृत सन्देश व दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के संवाददाता एवं प्रज्ञा 24 न्यूज़ के एडिटर के. पी. पटेल ने अपने अख़बार और न्यूज़ पोर्टल मे प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिससे पुरे निजी स्कूलो मे हड़कंप मच गया था. इस खबर के बाद बीईओ सत्यनारायण साहू ने कई निजी स्कूलों का औचक निरिक्षण भी किया जहां भटगांव जमगहन रोड मे संचालित साईं न्यू पब्लिक स्कूल का भी औचक निरिक्षण किया तो वहां कई अव्यवस्थाएं भी दिखी जिसे देखकर स्कूल के संचालक के ऊपर भड़के और शिक्षकों को कई महीनों से पेमेंट नहीं देने पर पेमेंट करने की समझाइस भी दिये और पेमेंट नहीं करने के कारण शिक्षकों का छोड़ना मुख्य कारण बताया.
वहीँ कई रजिस्टर, दाखिल ख़ारिज, मान्यता एवं समिति के पंजीयन इत्यादि देखने पर अधूरे पाए गये जिसे समय रहते पूरा करने की बात कही.
जिसके बाद स्कूल संचालक द्वारा 2-6 महीनों से रुके शिक्षकों का पेमेंट किया गया और 2-3 महीने से गणित व अन्य विषयों का क्लास नहीं लगने वाले शिक्षक को उनका पुराना पेमेंट करके पुनः पढ़ाने के लिये बुलाया गया.
वहीँ जब स्कूल के बारे मे इस खबर का पता चलते ही सभी भटगांव निजी स्कूलों के संचालक की बैठक भी हुई और रिपोर्टर के. पी. पटेल से मुलाक़ात करके इस सम्बन्ध मे चर्चा भी हुई. वहीँ पटेल ने आये हुये सभी निजी स्कूलों के संचालको को समय रहते अपने कमियों को पूरा करने को कहा और जिस स्कूल मे अभी तक 2-4 महीने का पेमेंट रुका है और भारी अव्यवस्था है उनका नाम भी निजी स्कूल के अध्यक्ष को बताया.
अध्यक्ष ने इस बारे मे सभी निजी स्कूल के संचालक को सुचना देने और समय रहते सुधारने का आश्वासन भी दिया और जो समय पर अपने कमियों व अव्यवस्थाओ को पूरा नहीं किये उनकी जिम्मेदारी उस स्कूल के संचालक की होगी.
वहीँ अध्यक्ष को अमूनल पब्लिक स्कूल जमगहन(भटगांव) , दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना/धनसीर , ज्ञान ज्योति स्कूल जमगहन (चुरेला) इत्यादि का नाम भी गिनाये जहां कुछ अव्यवस्थाएं हैं.
कई निजी स्कूल के कमियों को लेकर बिलाईगढ़ बी. ई. ओ. के मो. न. मे सम्पर्क भी किया गया लेकिन रिसीव नहीं करने पर बीईओ सत्यनारायण साहू के वाहट्सएप्प मे सुचना दिया गया जहाँ आगे की कार्यवाही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जायेगा.




