स्वास्थ्य

तिल्दा क्षेत्र के 3 औद्योगिक संस्थानों ने किया ऑक्सीजन मशीन दान, स्वास्थ्य केंद्र में कोविड मरीजों को मिलेगी राहत… ग्रैंड न्यूज़ के संवाददाता ने किया पहल..

तिल्दा क्षेत्र के 3 औद्योगिक संस्थानों ने किया ऑक्सीजन मशीन दान, स्वास्थ्य केंद्र में कोविड मरीजों को मिलेगी राहत…

ग्रैंड न्यूज़ के संवाददाता ने किया पहल..

तिल्दा – कोरोना महामारी में बढ़ते मरीजों की संख्या और ऑक्सीजन की मारामारी को देखते हुए औद्योगिक संस्थानो ने हाथ बढ़ाया है। 3 औद्योगिक संस्थानों ने कुल 9 ऑक्सिजन मशीन भेंट किया। यह सभी ऑक्सीजन मशीन स्वास्थ्य केंद्र में लगाए जाएंगे ताकि कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की कमी ना हो।

शहर के स्वास्थ्य विभाग में लगातार ऑक्सीजन मशीन की अपील किए जाने के बाद आज आसपास के औद्योगिक संस्थानों ने शहर के स्वास्थ्य केंद्र को 9 ऑक्सीजन मशीन भेट किया। बता दें कि ग्रैंड न्यूज़ के संवाददाता राजू वर्मा इसके लिए लंबे समय से प्रशासन और अधिकारियों से मांग कर रहे थे। बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए और ऑक्सीजन सिलेंडर की समस्या को कम करने के लिए आसपास के औद्योगिक संस्थानों ने यह पहल किया है।

इन कंपनियों ने बढ़ाया हाथ

तिल्दा छेत्र के उद्योग महेंद्रा स्पंज आयरन प्लांट, हाईटेक पॉवर एन्ड स्टील प्लांट व संभव स्पंज आयरन पॉवर प्लांट द्वारा तिल्दा जनपद कार्यालय पहुँचकर 9 ऑक्सीजन मशीन दान किया गया। सभी 9 मशीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में लगाया जाएगा।

इनकी रही अहम भूमिका

महेंद्रा कंपनी से हितेश शाह, आर के तिवारी, संभव प्लान्ट से सुतनु गोस्वामी, अंनत शुक्ला, हाईटेक पॉवर कम्पनी से कलीराम मधुकर आदि भी उपस्थित थे।

महिंदा कंपनी के मालिक मनोज अग्रवाल ने कहा कि जनपद सी ई ओ राजेंद्र पांडेय और ग्रैंड न्यूज के पत्रकार राजू वर्मा की पहल पर हमारे प्लांटो के द्वारा यह मशीन दी गई है, और भी मानव जीवन की रच्छा के लिए जो भी सहयोग हमसे हो सकेगा हम करने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!