बलौदा बाज़ारलोकप्रिय

भाजपा की सरकार ही दे सकती है भय और भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ ==निर्मला रजक।

छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से शराब बंद करने को लेकर गंगाजल की कसम खाकर सत्ता हथियाने वाले कांग्रेस की सरकार को जनता ने सबक सिखाया और 5 साल के बाद कुर्सी से उतार दी। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला रजक ने की। तेज तर्रार भाजपा नेत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में महिलाओं व नाबालिग बच्चों पर अनेको अत्याचार की वारदाते हुई। कानून नाम की कोई चीज नहीं थी नेताओं की शह पर आरोपी खुलेआम घूमते हुए वारदातों को अंजाम देते नजर आए परंतु उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती थी जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद थे और प्रदेश की आम जनता खास तौर पर महिलाओ में भय का माहौल व्यापत था।

वे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही थी। जिसके चलते प्रदेश की महिलाओं व आम जनता ने कमर कस ली और 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को नकारते हुए भय और भ्रष्टाचार मुक्त देने वाले भाजपा को फिर से बहुमत के साथ सत्ता की बागडोर सौंप दी। भाजपा के कद्दावर आदिवासी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित व भयमुक्त महसूस करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button