रायपुरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी बरसात, लुढ़केगा रात का पारा

रायपुर। हरेंद्र बघेल । छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिले में हल्की बारिश और छींटे पड़ने की संभावना है। रायपुर में मौसम साफ रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रात और सुबह के दौरान शहर और आउटर के इलाकों में धुंध छाने लगा है। सोमवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नारायणपुर जिले में 3 सेंटीमीटर पानी गिर गया।

कैसा रहा तापमान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में 25.6 डिग्री, दंतेवाड़ा में 32.2 और राजनांदगांव जिले में 32 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान की बात की जाए तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया । रायपुर में 19.2 डिग्री, बिलासपुर में 16.6 डिग्री , दुर्ग में 17 डिग्री और राजनांदगांव में 17.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना।

दुर्ग में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना।

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना।

राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना।

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button