पुलिस थाना भटगांव में विजयदशमी पर्व पर हुआ शस्त्र पूजन


पुलिस थाना भटगांव में विजयदशमी पर्व पर हुआ शस्त्र पूजन
भटगांव / के पी पटेल —– पुलिस थाना भटगांव में विजयदशमी पर्व के शुभ अवसर पर सुबह 10:00 बजे शस्त्र पूजन किया गया जिसमें थाने के सभी अस्त्र-शास्त्र की साफ सफाई कर विधि विधान से पंडित जी के मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया भटगांव थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अमृत भार्गव ने समस्त भटगांव थाना क्षेत्र वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने की अपील की. शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भटगांव थाना के सभी पुलिसकर्मी एवं पत्रकार साथी शामिल हुए जहाँ पत्रकार साथियों मे छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ भटगांव के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सहदेव सिँह सिदार, कोषाध्यक्ष रूप नारायण सिँह राजपूत, सचिव योगेश केशरवानी, बसंत सोनी, रामदुलार साहू, के. पी. पटेल, संदीप पटेल, उमा धीवर, गणपत बंजारे उपस्थित रहें.








