थाना गिधौरी द्वारा एक व्यक्ति को अवैध रूप मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु ले जाते हुए पकड़ा..

थाना गिधौरी द्वारा एक व्यक्ति को अवैध रूप मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु ले जाते हुए पकड़ा..
के पी पटेल, प्रज्ञा 24 न्यूज़
बलौदाबाजार – वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्रों में अवैध जुआ सट्टा शराब पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिनांक 22/03/21 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति एक सफेद कलर के झोले में अवैध रूप मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए पैदल घटमड़वा के तरफ से गिधौरी बस स्टैंड आ रहा है कि सूचना मिलने पर मुखबीर सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करने पर अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश के हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौका घटना पहुंचकर गिधौरी बस स्टैंड पटेल पान ठेला मेंन रोड़ पर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मुखबीर के बतायेनुसार एक सफेद झोला लेकर गिधौरी तरफ आ रहा था जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम कोमल यादव पिता केशव यादव उम्र 21 साल साकिन नेताजी चौक जांजगीर जिला जांजगीर- चाम्पा का रहने वाला बताये जिकसे पास रखे झोला को चेक करने पर झोला के अंदर 05 झिल्ली पैकेट में जुमला 04 किलो 660 ग्राम कीमती 22500/-रुपये अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवं एक नग मोबाईल कीमती 1000/-रूपए रखे मिला आरोपी कोमल यादव को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के आदेश पर उप जेल बलौदा बाजार रिमांड पर भेज गया है.
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारीआशीष सिंह राजपूत, सउनि आर.डी. साहू, आर. अमीर राय, सत्येंद्र बंजारे,शंकर साहू,पल्लव सिँह ठाकुर, संतोष टण्डन, कमलकिशोर महिलांगे, दिनेश साहू एवं समस्त थाना गिधौरी स्टाफ का विशेष योगदान रहा.





