लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

रक्षाबंधन मे बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जीवन भर सुख दुख में साथ निभाने का लिया वचन

रक्षाबंधन मे बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जीवन भर सुख दुख में साथ निभाने का लिया वचन

भटगांव / बिलाईगढ़ / के पी पटेल – बहन-भाई के प्यार का प्रतीक इस त्यौहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारिया की गई थी। बुधवार की सुबह लोग देवी देवताओं की की पूजा-अर्चना किया। इसके उपरांत बहनों भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर जन्म न्नम तक सुख दुख में साथ निभाने का वचन भाईयो से लिया। वही भाईयो ने भी बहनोे को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया।

इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा घर के बुढे-बुजूर्गो का पैर छुकर आर्शिवाद लिया। इस साल भद्रा काल होने की वजह से दो दिन रक्षा बंधन का त्यौहार को मनाया गया। रात 9 बजे के बाद अधिकांश बहनो ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनो के साथ खुशियां मनाई सुबह सेे शुरू हुआ रक्षा बंधन का त्यौहार रात तक चलता रहा। रक्षा बंधन पर्व पर सबसे ज्यादा खुश बच्चे रहे। सुबह से ही भाई बहन हाल चल करते नजर आए।

इसके अलावा मिलने वाले उपहारो का इंतजार बच्चो को रहा। वही, रक्षा बंधन पर्व के चलते बसों में काफी भीड़ रही।। लोग सुबह से ही अपनी बहनो के घर जाने के लिए बस स्टैण्ड पहुंचने लगे। हालांकि पंडितो ने रक्षा बंधन का मुहुर्त रात्रि 9 बजे के बाद होना बताया था। लेकिन ग्रामीण अंचल में लोग सुबह से ही राॅखी बंधवाने का सिलसिला जारी रहा जो देर रात्रि तक चलता रहा। इस दौरान बहनों ने अपने-अपने भाइयो के कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधकर पूरे जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button