रायपुरलोकप्रिय

आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री बघेल मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे शामिल

रायपुर । हरेंद्र बघेल । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आज पूर्वान्ह 11.35 बजे आयोजित किया गया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीते दिन राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button