नगर भटगांव मे श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ से गायत्री परिवार द्वारा निकली भव्य गंगाजल दिव्य कलश यात्रा

नगर भटगांव मे श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ से गायत्री परिवार द्वारा निकली भव्य गंगाजल दिव्य कलश यात्रा, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुगण
के पी पटेल, प्रज्ञा 24 न्यूज
भटगांव – अखिल विश्व गायत्री परिवार भटगांव परिक्षेत्र के श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में युवा मंडल एवम् महिला मंडल के नेतृत्व में भव्य गंगा जल दिव्य कलश यात्रा आज 15 फरवरी को सायं 4 बजे से 6 बजे तक सैकड़ों की संख्या महिलाओं एवम् देव कन्याओं द्वारा निकाली गई। जिसमे दिव्य गंगाजल कलश के साथ गंगा मैया और मां गायत्री की भव्य झांकी भी निकाली गई।
वहीं सभी नगरवासियों एवम् क्षेत्रवासियों को अपने घरों में गंगाजल एवम् देव स्थापना के लिए प्रेरित करते हुए अपने घर परिवार को संस्कारित करने का आह्वाहन किया। और वही कल दिनांक 16.02.2021 बसंत पर्व के पावन अवसर पर प्रज्ञा पीठ मे आयोजित 3/5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवम् सायं कालीन दीप महायज्ञ में शामिल होने के लिए नगर के सभी श्रद्धालुगण को आमंत्रित किया गया।
दिव्य कलश यात्रा प्रज्ञा पीठ से प्रारम्भ होकर साईं मंदिर चौक, शीतला चौक, रंग मंदिर , ब्राह्मण पारा, मौली माता चौक, कदंब चौक, प्रगति नगर चौक, हाथीथान चौक, राजापारा, देवांगन मोहल्ला से बस स्टैंड होते हुए प्रज्ञा पीठ कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नगर के चौक चौराहों एवम् मोहल्ले में मैया गंगा, मा गायत्री , सरस्वती मैया एवम् दिव्य गंगाजल कलश का आरती एवम् पूजा अर्चना कर श्रद्धालु महिलाओ ने स्वागत किया।
कीर्तन मंडली, बाजे गाजे, झांकी के साथ हर हर गंगे – घर घर गंगे, आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार के नारे पूरे नगर में गूंज उठा।
आज के भव्य गंगाजल कलश यात्रा कार्यक्रम में गायत्री परिवार के भटगांव परिक्षेत्र के सदस्य, युवा मंडल सदस्य, महिला मंडल सदस्य, वरिष्ठ पारिजन, कीर्तन मंडली, मौली माता महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, मा गायत्री महिला स्व सहायता समूह वार्ड 02 के सदस्य, साईं मंदिर सेवा समिति के सदस्य, कीर्तन मंडली, रामायण मंडली, पटेल युवा संघ के सदस्य, पार्षद एवम् पार्षद प्रतिनिधी गण, पुलिस विभाग इत्यादि सहित नगर के श्रद्धालु गण का कलश यात्रा मे भरपूर सहयोग प्रदान किए।