सामाजिक

साहू समाज के शपथग्रहण समारोह में पवनी पहुंचे गृहमंत्री साहू

साहू समाज के शपथग्रहण समारोह में पवनी पहुंचे गृहमंत्री साहू

चंद राम बंजारे, प्रज्ञा 24 न्यूज 

बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत पवनी में साहू समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। जहां प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री साहू के साथ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, राष्ट्रिय युवा प्रकोष्ठ साहू समाज के अध्यक्ष संदीप साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में शामिल रहेेेे।

कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने बिलाईगढ़,भटगांव,और कसडोल परीक्षेत्र के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।वहीं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने साहू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज से ही प्रेरणा मिलती हैं , समाज आदर्श जीवन स्थापित करने में मुख्य भूमिका रहती है, समाज हमेशा ही साहस और विश्वास देता हैं। हमारा साहू (तेली) समाज हमेशा ही अनुकरणीय रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!