धमतरीलोकप्रिय

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो को फेसबुक पर किया था वायरल

CRIME NEWS : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो को फेसबुक पर किया था वायरल

धमतरी। धनंजय साहू : CRIME NEWS : जिले से चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। साइबर टीम लाइन रिपोर्ट नंबर… सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीम लाइन द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की जांच कार्रवाई के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी।

जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया है। आरोपी रुपेंद्र कुमार ध्रुव पिता रामरतन ध्रुव उम्र 40 वर्ष साकिन डोमा थाना भखारा द्वारा दिनांक 29/04/2022 को ग्राम रीवागहन में उपस्थित रहकर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो फेसबुक पर प्रसारित करना पाया गया।

इस पर थाना भखारा में धारा 67, 67 (बी )(आईटी एक्ट) सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान धारा 15 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित होना सबूत पाए जाने पर प्रकरण में धारा 15 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सीम को बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!