

हरेंद्र बघेल रायपुर। रायपुर राजभवन में मोहन मरकाम को राज्यपाल ने शपथ दिलाई। वे अब मंत्रिमंडल में शामिल हो गए है। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा मौजूद है।

इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला हैं। ठीक चुनाव से पहले भूपेश कैबिनट में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं।





