
सुख नंदन पटेल कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 4 दिन गायब महिला फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। जहां एक महिला पिछले 4 दिन से गायब थी। जिसका शव आज डंपिंग यार्ड के पास फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, अमराइयापारा निवासी महिला लापता थी। परिजनों ने युवती के लापता होने की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन मृतिका के परिजनों ने बताया है कि महिला ने स्व-सहायता समूह और बैंक से लोन लिया था। जो पैसे के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है।