

सुख नंदन पटेल कोरबा। प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हर दिन तेज रफ्तार के चलते भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा दर्री पुल का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतकों में यश गोयल (28 साल), पिता- मनोज गोयल, एसएस ग्रिन कोरबा निवासी, दीपक सिंह (22 साल), पिता- सदानंद सिंह, राताखार निवासी और रुपेश गोयल (28 साल), पिता- श्याम गोयल, डीडीएम रोड निवासी शामिल है.





