छत्तीसगढ़मुंगेली

तेज रफ़्तार स्कार्पियो बस से टकराई, जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल

मुंगेली। CG ACCIDENT : जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहाँ एक तेज रफ्तार बस और स्कार्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

जानकारी के अनुसार, वर्मा दंपत्ति पथरिया से सरगांव जा रहे थे, तभी सरगांव थाना के बावली गांव एक तेज रफ्तार बस और स्कार्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में घायलों को सरगांव प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं. वर्मा दंपत्ति को गाड़ी को काटकर निकाला गया है. दोनों बुरी तरह से फंस गए थे. वहीं स्कार्पियो चालक भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!