छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुधवारी बाजार की दुकानों में आगः विधायक ने मुआवजे के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र

बिलासपुर। Fire in the shops of Budhwari Bajar: बिलासपुर जिले के रेलवे परिक्षेत्र के बुधवारी बाजार में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग से बाजार में स्थित कई दुकानें जलकर खाक हो गई। इस घटना को लेकर बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने पीड़ितों को मुआवजा के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है।

विधायक शैलेष पांडेय ने लिखा है कि, 13 जून की मध्यरात्रि रेलवे परिक्षेत्र के बुधवारी बाजार के सैकड़ों दुकानों में आग लग गई। बुधवारी बाजार बिलासपुर का ऐतिहासिक व्यापारिक क्षेत्र है। जहां कई दशकों से व्यापारी व्यापार करते आ रहे है। ऐसी आपात स्थिति में व्यापारिक हित में प्रभावित व्यापारियों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!