कांकेरछत्तीसगढ़

दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चों से मारपीट मामले में कार्रवाई, जिला बाल संरक्षण अधिकारी की सेवा समाप्त

कांकेर। CG BREAKING : दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चों से मारपीट मामले में 10 दिन बाद एक और कार्रवाई हुई है। बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया को कांकेर कलेक्टर ने उनके पद से हटा दिया है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब हो कि पिछले दिनों दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चियों से मारपीट करते संस्था के प्रोग्राम मैनेजर का वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में प्रोग्राम मैनेजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं तत्कालीन प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र शेखर मिश्रा को संचालक ने निलंबित किया है। साथ ही लापरवाह एजेंसी संचालन के लिए प्रतिज्ञा विकास संस्थान को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!