छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजेपी के 10 सक्रीय कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, MLA विक्रम मंडावी और कांग्रेस नेताओं ने करवाया प्रवेश

बीजापुर। विधानसभा चुनाव को बस कुछ ही दिन बचे हैं। और प्रदेश में हर जगह राजनीती गरमाती जा रही है। कहीं लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। तो कहीं लोग कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहें हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक मुख्यालय भैरमगढ़ में बीजापुर जिले के नेलसनार क्षेत्र के केतुलनार ग्राम से भाजपा के 10 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है।

उन्हें विधायक विक्रम मंडावी और कांग्रेस नेताओं ने फूल माला व कांग्रेस का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करवाया है।

भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से उदय सिंह ठाकुर, प्रभुनाथ ठाकुर, सोनदेव यादव, रमेश कड़ती, जोगा कड़ती, अंकित कड़ती, लोचन कर्मा, बलराम नाग, सुकुराम हेमला और लक्षमण नाग आदि शामिल हैं।

इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर उद्योपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केवल नकारात्मक राजनीति करती हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी एससी, एसटी, ओबीसी और किसानों मजदूरों, छोटे व्यपारियों युवाओं महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिए काम करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button