छत्तीसगढ़दुर्ग

कारोबारी सुरेश कोठारी के आवास पर CBI ने मारा छापा, करोड़ो रुपए के धोखाधड़ी मामले में जांच कर रही टीम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में जांच एजेंसियों की छापेमारी लगातार जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार कार्रवाई के बीच आज केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने शुक्रवार को दुर्ग के कारोबारी सुरेश कोठारी के आवास पर छापेमारी शुरू की। CBI टीम करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले की जांच करने पहुंची।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 406, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। यह केस कोलकाता में दर्ज है। फिलहाल अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई छानबीन के लिए दुर्ग पहुंची है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार अलग अलग गाड़ियों में 2 दर्जन से अधिक सीबीआई के अधिकारियों ने कोठारी बंधुओं के घर छापेमारी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!