छत्तीसगढ़बिलासपुर

मेरा क्या कसूर था मां ? 2 साल की मासूम के साथ फांसी के फंदे पर झूली महिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 साल की मासूम बच्ची के साथ महिला फांसी पर झूल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्ची को फांसी पर लटकाया उसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। कोटा थाना क्षेत्र ग्राम अमने का मामला।

जानकारी के अनुसार, मृतक गीता यादव एक जॉइंट फैमिली में रहती थी। उसका पति किराये पर स्कार्पियो देकर घर का गुजारा करता था। सभी घर से बाहर थे महिला अपनी 2 साल की बेटी कविता के साथ घर पर अकेली थी। तभी जेठ घर पहुंचे तो देखा की महिला का कमरा खुला था और अंदर कोई नहीं था। तब ससुर और जेठ ने मिलकर दोनों को ढूंढा तो गाय भैंस वाला कमरा अंदर से बंद था। वहां झांक कर देखा तो पता चला कि दोनों फांसी पर लटके थे।

आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला वहां भीड़ जुट गई। और इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। परिवार वालों को मायकेवालों से पूछताछ कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!