कांकेरछत्तीसगढ़

बेटी की शादी वाले दिन करंट लगने से पिता की मौत, घर पसरा मातम…

कांकेर। CG NEWS : जिले से बहुत ही दुःखद खबर सामने आई है जहां बेटी के शादी वाले दिन ही पिता की मौत हो गई है। लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ जिससे करंट चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद मातम पसर गया है। मामला टहंकापार गांव का है।

जानकारी के मुताबिक सोनू राम पटेल(45) की बेटी की शादी पास के ही किसी गांव में 2 मई को होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। एक दिन पहले ही अलग-अलग रस्में निभाई गई थी। जिसमें घर के लोगों ने खूब डांस किया था। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को सोनू राम कुछ काम कर रहा था।

इसी बीच उसने पंखा चालू करने के लिए बिजली स्विच दबाया था। जिससे उसे करंट लगा। इसी दौरान वह जोर से चिल्लाया। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे वहां से खींचने का प्रयास किया, पर तुरंत नहीं हटा सके। सोनू राम की मौत हो गई।

सोनू राम को बेसुध अवस्था में देख, परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!