
सुख नन्दन पटेल कोरबा,। NTPC पावर प्लांट में हादसे की खबर सामने आई है। जहां 30 फिट ऊपर कूलिंग टावर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घटना की जांच में जुट गई है। पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि, NTPC पावर प्लांट में कूलिंग टावर में एक मजदूर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वहां से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मैनेजमेंट की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के चलते मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।