भटगॉवसारंगढ़

सुशासन तिहार में जिले के 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड से जुड़े कार्यों का मिला त्वरित लाभ

सफलता की कहानी

सुशासन तिहार में जिले के 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड से जुड़े कार्यों का मिला त्वरित लाभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में सुशासन तिहार 2026 से जिले के 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड का त्वरित लाभ मिला है। इससे हितग्राहियों के राशन से जुड़ी समस्या का तत्काल निराकरण हुआ है और घर में राशन आने से परिवार का कुशल भरण पोषण हुआ है।

 

खाद्य विभाग जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में नागरिकों द्वारा मांग प्रस्तुत किया जिसमें विकासखंड सारंगढ़ में 55 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 86 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं 92 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बरमकेला में 88 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 39 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं 71 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बिलाईगढ़ में 200 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, वहीं राशनकार्ड में 105 नाम जोड़ा गया एवं 123 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!