छत्तीसगढ़रायपुर

ईडी की रेड लगातार जारी, अब पहुंची इंद्रावती भवन, श्रम विभाग, GST, सिंचाई, समेत कई विभागों में दी दबिश

हरेन्द्र बघेल रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. आज फिर ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ शासन के अलग-अलग विभाग मुख्यालयों में दबिश दी है. नया रायपुर स्थित जीएसटी कार्यालय, सिंचाई विभाग, पर्यावरण विभाग और श्रम विभाग में दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

बता दें कि इससे पहले हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. इस कार्रवाई का कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!