छत्तीसगढ़रायपुर

200 रुपए में मिल रहा CCL का टिकट: क्रिकेट खेलेंगे फिल्मी सितारे, कल आएंगे रायपुर…

हरेन्द्र बघेल रायपुर। CCL 2023 in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (celebrity cricket league) का आयोजन होने जा रहा है। देशभर के तमाम फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार इस लीग में शामिल होंगे। 18 और 19 फरवरी को इस लीग के मैच खेले जाएंगे।

पेटीएम (Paytm) में इस मैच के लिए टिकट मिल रहा है। अभिनेता सोनू सूद, सोहेल खान, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी सहित सैकड़ों स्टार्स रायपुर में क्रिकेट मैच खलेंगे और चौके-छक्के लगाएंगे।

आपको बता दें कि, रायपुर में CCL के कुल चार मैच खेले जाएंगे। 18 फरवरी को 2 मैच होगा और 19 फरवरी को 2 मैच होगा। दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक मैच चलेगा। एक टीम में 18 खिलाड़ी शमिल होंगे जिनमें प्लेइंग इलेवन खेलते नजर आएंगे।

20 रुपए में मिल रहा CCL का टिकट

CCL ticket available for Rs 200: आपको बता दें कि, सीसीएल लीग मैच का टिकट सोमवार से पेटीएम पर उपलब्ध है। पहले टिकट 400 रुपए से शुरू था लेकिन अब यह टिकट 200 रुपए में मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!