

बिलासपुर. नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिर पत्थरबाजी हुई है. कामठी के पास हुई इस घटना में शामिल छह नाबालिगों को आरपीएफ ने पकड़ लिया. पकड़े गए बच्चों को बाल न्यायालय नागपुर में पेश किया जाएगा. आपकों बता दें कि नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की यह पांचवीं घटना है.







