मुख्य खबरलोकप्रिय

जोन स्तरीय एक दिवसीय छत्तीसगढ़िया खेल का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे रहे

जोन स्तरीय एक दिवसीय छत्तीसगढ़िया खेल का आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे रहे

भटगांव : श्री प्रेम भुवन प्रताप सिँह शासकीय उ. मा. विद्यालय भटगांव मे जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया खेल का आयोजन किया गया जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में प्रवेश दुबे नगर पंचायत भटगांव के उपाध्यक्ष एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रहे.

इस खेल में संकुल बालक भटगांव, संकुल कन्या भटगांव, संकुल देवसागर, संकुल धारासीव, संकुल जमगहन के अंतर्गत आने वाले कुल 16 मिडल एवं हाई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया. जिसमें कई प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेलो का आयोजन किया जैसे लंगड़ी दौड़, भौरा, गिल्ली डंडा, 100 मीटर दौड़, संखली, बांटी, खो खो ,कब्बड्डी इस प्रकार कुल 10 खेल कराएं गए.

वहीं मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने सभी बच्चों के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेल के आयोजन के माध्यम से स्कूल के बच्चों मे छत्तीसगढ़ी खेल व संस्कृति की प्रति जागरूक हो रहें है जिन्हे इस कार्यक्रम के जरिये पुनः जागृत करने मे सहयोग प्रदान करता है. आज छत्तीसगढ़ के बच्चे इन खेलो से अनभिज्ञ होते जा रहें है जिन्हे हमारे छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने इस प्रकार के ओलम्पिक खेल और जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया खेल आयोजन करके हमारी संस्कृति एवं विरासत को पुनः जागृत करने मे बहुत बड़ा कदम उठाये हैं ताकि खेल के साथ अपने स्वास्थ्य तो ठीक होगा ही बल्कि छत्तीसगढ़ के खेलकूद मे भी बच्चों का रूचि पैदा होगा.

विज्ञापन –

खेलकूद कार्यक्रम मे पार्षद प्रतिनिधि सुरेश रघु, सभी स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहें एवं जोन प्रभारी के रूप में प्रियतम भारद्वाज प्रिंसिपल स्वामी आत्मानंद भटगांव के सानिध्य में एक दिवसीय छत्तीसगढ़िया खेलकूद का आयोजन की गया.

विज्ञापन –

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!