

बालोद। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ गुरुवार को एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। महिला के पांच साल के बेटे ने देखा तो पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला सात माह की गर्भवती थी।

जानकारी के मुताबिक, शहर के शिव कॉलोनी निवासी महेंद्र मुरार जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। वह गणतंत्र दिवस पर सुबह ही ध्वजारोहण के लिए अस्पताल चला गया था। घर में उसकी गर्भवती पत्नी प्रेरणा (25) और पांच साल का बेटा था। कुछ देर बाद उसका बेटा पड़ोसी के घर पहुंचा और मां के लटकने के बारे में जानकारी दी। इस पर पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि प्रेरणा का शव चुनरी के सहारे पंखे से लटका हुआ था।






