छत्तीसगढ़दुर्ग

पार्षद की माँ को कार ने कुचला, हुई मौत, मेयर से लेकर सभी पार्षद और निगम अधिकारी रहे मौजूद

दुर्ग। CG BREAKING : जिले के भिलाई तीन थाना अंतर्गत एक इको कार चालक ने घर के बाह बैठी 85 वर्षीय वृद्ध महिला कंचन तिवारी को अपनी चपेट में ले लिया। महिला को गंभीर चोट आने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक भिलाई तीन नगर निगम के पार्षद संतोष तिवारी की मां हैं।

भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एकता नगर भिलाई 3 निवासी संतोष तिवारी निगम से कांग्रेस पार्षद हैं। उनकी मां कंचन तिवारी बुधवार सुबह 10 बजे घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला सतीश कुमार साहू (25 साल) अपनी इको कार CG07CL2044 लेकर गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। वह कार को बैक कर रहा था। पीछे महिला को बैठे उसने ध्यान नहीं दिया और तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक कार बैक करते समय उसने कंचन तिवारी को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि उसने कार के बैक साइड से वृद्ध महिला को काफी बुरी तरह घसीट दिया, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और वो बेहोश हो गईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद आरोपी हुआ अस्पताल में भर्ती

भिलाई तीन पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीश साहू पीलिया का मरीज है। वह शरीर से काफी कमजोर है। दुर्घटना करने के बाद उसकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का कहना है कि वह वह मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

नूतन चौक मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

पार्षद संतोष तिवारी की मां कंचन तिवारी की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मेयर से लेकर सभी पार्षद और निगम अधिकारी पहुंचे थे। पुलिस द्वारा शव परिजनों को दिए जाने के बाद नूतन चौक मुक्तिधाम में रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!