छत्तीसगढ़

ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़ा मानसिक विक्षिप्त युवक, हाईटेंसन तार की चपेट में आने से झुलसा, हालत गंभीर

सक्ती। CG BREAKING : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही हैं, यहाँ दिमागी विक्षिप्त पुरुष ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़ गया और हाई टेंसन तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती पहुंचाया गया।

बता दें कि सक्ती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 में मालवाहक ट्रेन खड़ी थी जिस पर एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति चढ़ गया और चलने लगा, अचानक वह ट्रेन के ऊपर से ही हाई टेंसन वाले खम्भे पर चढ़ने के प्रयास करने लगा और हाई टेंसन तार में पैर रखते ही बिजली के झटके से पटरी पर गिर पड़ा, जिसे स्टेशन में खड़े यात्रियों ने उठाया, उक्त व्यक्ति की पहचान नई हुई है।

नीचे गिरते देख स्टेशन में अफरा तफरी मच गई। वहीं लोगों ने तुरंत उसके शरीर को ढंक दिया और जीवित देख उसे तत्काल उपचार हेतु नगर के शासकीय अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। कमर से नीचे उक्त व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से झुलस गया है। वहीं बता दें कि इस तरह की दुर्घटना लगातार घटने के बाद भी सावधानी और रोक के नाम पर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश दिखाई पड़ता है।

वहीं स्टेशन में सुरक्षा को देखते हुए रेलवे पुलिस की ड्यूटी लगी रहती है लेकिन यहां ड्यूटी में तैनात रेलवे पुलिस का निरंकुश रवैया यहां लगातार दुर्घटनाओं के साथ साथ दूसरी घटनाओं को भी जन्म देता है। बता दें कि आरपीएफ के कर्मचारी को लेकर स्टेशन के नजदीक गुमटियों वाले भी काफी परेसान रहते हैं, ड्यूटी तो स्टेशन की सुरक्षा की होती है लेकिन आरपीएफ कर्मचारी हमेशा स्टेशन के बाहर पान ठेले की ओर रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!