छत्तीसगढ़रायपुर

राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस पार्टी,रायपुर में जन अधिकार रैली कल

हरेन्द्र बघेल रायपुर :  कांग्रेस संगठन और सरकार कल जन अधिकार रैली के साथ राजभवन का घेराव करेगी। इसमें सीएम बघेल समेत सभी मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में पहली बार सत्तारूढ़ दल द्वारा राजभवन का घेराव किया जाएगा। इस घेराव में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा शामिल होने की संभावना कम ही है। कुछ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे नहीं आ रही। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के इस चरण में हरियाणा से होकर उत्तर प्रदेश प्रवेश कर रहे हैं।

इस वजह से शैलजा के आने की संभावना कम है। इसी तरह से दोनों प्रभारी सचिव चंंदन यादव, सप्तगिरी उल्का के आने का भी टूर प्रोग्राम अब तक नहीं आया है। इस रैली में प्रदेश के सर्व समाज को कांग्रेस ने आमंत्रित किया है। इसमें सतनामी समाज का एक वर्ग शामिल नहीं हो रहा है।कांग्रेस कल साइंस कालेज में एक लाख लोगों की सभा करेगी उसके बाद राजभवन घेराव के लिए निकलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!