नगर विकास मंच भटगांव द्वारा PHC भटगांव के डॉक्टर्स को उत्तम सेवा के लिए साल एवं प्रशस्ति पत्र से किये सम्मानित
नगर विकास मंच भटगांव द्वारा PHC भटगांव के डॉक्टर्स को उत्तम सेवा के लिए साल एवं प्रशस्ति पत्र से किये सम्मानित

भटगांव – नगर भटगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अब तस्वीर पहले से काफी बेहतर हो चुकी है स्वास्थ्य सेवा के साथ साथ सुविधाएं भी बढ़ चुकी है, पहले 10 बिस्तर था अब 16 बिस्तर हो चुका है, इस माह प्रसव की संख्या काफी अधिक रही 29 दिसम्बर तक भटगांव स्वास्थ्य टीम द्वारा लगभग 26 लोगो का सफलता पूर्वक प्रसव कराया गया यही नहीं एक जुड़वा बच्चे का जन्म हुआ है। इसी के साथ साथ अन्य यहा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुविधाएं एवं डॉक्टरो और स्टॉफ द्वारा उत्तम सेवा के लिए नगर विकास मंच ,भटगांव द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र एवं साल भेट कर सम्मान किया गया। इस उत्तम सेवा के लिए सदस्यो द्वारा डाक्टर्स की टीम को बधाई प्रेषित किये। इस पर यहा पदस्थ एम बी बी एस सर एवं नेत्र विशेषज्ञ सर द्वारा पर उपलब्धि के लिए सभी नगर वासियो को बधाई दिए। आगे चर्चा करते हुए स्टाफ द्वारा बताया गया कि यहा बाउंड्री वाल की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, साथ ही आवासीय परिसर एवं औषधि विशेषज्ञ की आवश्यकता की बात कही। स्वास्थ्य केंद्र द्वारा अवगत कराया गया कि हॉस्टपिटल के सामने परिसर को गार्डन के रूप विकसित कुछ दिन कराया जायेगा जिससे शुद्ध वातावरण एवं वायु मिल सके। नगर विकास मंच की टीम ने इसे सराहनीय पहल बताया और हर प्रकार की नगर स्तर पर या प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करते रहने एवं नगर सेवा के आगे होने कि बात कही। इस सम्मान कि कड़ी मे सदस्यो मे प्रमुख रूप से श्री प्रदीप देवांगन अध्यक्ष व्यापारी संघ, सुरेंद्र पटेल जिलाध्यक्ष पटेल समाज, मोहम्मद अशरफी, राजीव लोचन साहू, सोनू केशरवानी, अजय देवांगन,पप्पू यादव,भूषण श्रीवास, बादल पटेल के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




