कोरबाछत्तीसगढ़

बालको के रिटायर्ड कर्मी की फार्म हाउस में कत्ल, खून से लहूलुहान मिली लाश, पुलिस कर रही कातिल की तलाश

सुख नंदन पटेल कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत भुलसीडीह गांव में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. जंगल किनारे झोरखी फार्म हाउस में वृद्ध की टांगी मारकार हत्या की गई है. फाॅर्म हाउस में खून से लथपथ हालत में लाश मिली है.

इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुत्र अपने पिता से मिलने पहुंचा. इस दौरान उसकी लाश फार्म हाउस के किचन के पास पड़ा हुआ था. इसकी जानकारी उसने तत्काल रजगामार चौकी पुलिस को दी.

मृतक 73 वर्षीय बालेश्वर चौबे की रिटार्यड होने के कुछ साल बाद पत्नी की मौत हो गई. भुलसीडीह में दो एकड़ जमीन लेकर फार्म हाउस बनाकर रहता था. कुछ मवेशी भी रखा हुआ था.

फॉर्म हाउस में सौगान बाड़ी और फलदार पेड़ लगे हुए हैं, जिसका देखरेख करता था. मृतक के बेटे राजेश चौबे ने बताया कि 1991 से जमीन खरीद कर यहां फार्म हाउस बनाया गया था. जहां पिताजी रिटायरमेंट के बाद रहते थे.

रजगामार चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची. जहां उच्च अधिकारी सीएसपी भी मौके पर पहुंचे हुए थे. बालेश्वर चौबे के सिर पर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है. आरोपी को पकड़ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम का सहारा लिया गया है. सारे पहलू पर जांच की जा रही है. बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!