कोंडागांवछत्तीसगढ़

स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षक से लेकर चपरासी तक मिले अनुपस्थित, कार्रवाई के लिए डीईओ को दिए निर्देश…

कोण्डागांव। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एसडीएम ने शनिवार को केशकाल विकासखण्ड में सभी शासकीय विद्यालयों की जांच की. इस दौरान प्राचार्य से लेकर भृत्य तक बिना पूर्व सूचना के 86 विद्यालयीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. एसडीएम ने इस पर प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा है.

जनदर्शन में विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा समयानुसार कक्षाओं के संचालन ना किए जाने तथा शिक्षकों की अनुपस्थिति के सम्बंध में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी. इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अनुभाग अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था.

शनिवार को एसडीएम शंकरलाल सिन्हा ने तहसीलदार आशुतोष शर्मा, नायब तहसीलदार दयाराम साहू, बीईओ प्रभुलाल केमरो, मंडल संयोजक गजेंद्र धुर्डे, राजस्व निरीक्षक ईश्वर नाग, रामलाल नेताम एवं संकुल समन्वयकों के 8 दलों का गठन कर सभी स्कूलों में एक साथ जांच हेतु किया गया. शनिवार सुबह 7.30 बजे से ही स्कूलों की जांच प्रारम्भ कर दी गई.

एसडीएम ने स्वयं सभी स्कूलों में जा कर जांच की. 27 स्कूलों में निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक शाला जामगांव, प्राथमिक शाला कोदोभाट में सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले. एसडीएम ने प्रकरण तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा है. जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!