छत्तीसगढ़धमतरी

निर्माणाधीन घर की छत पर युवक ने लगाईं फांसी….

धमतरी : जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसका शव उसके निर्माणाधीन घर की छत के बाहरी हिस्से में लटका मिला। उसने छत पर निकले कॉलम की रॉड में रस्सी बांधकर फांसी लगा लगी थी। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार रात को घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। अगले दिन उसकी मौत की खबर सामने आई है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मगरलोड पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है।

ग्राम राजपुर निवासी त्रिभुवन यदु(21) रोजी मजदूरी का काम करता था। रोज की तरह वह मंगलवार को भी काम पर गया था। इसके बाद देर शाम तो वह घर लौटा और खाना खाकर कमरे में चला गया था। परिजन भी खाना खाकर सो गए थे। उसी दौरान युवक घर से निकल गया था। अगले दिन सुबह परिजन जब सोकर उठे तब उन्होंने देखा कि त्रिभुवन अपने कमरे में नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!