छत्तीसगढ़रायपुर

वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, छह की मौत, कई घायल

हरेन्द्र बघेल रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र आंध्रप्रदेश में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल( injured) है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ( hospital)लाया जा रहा है। मिनी वैन में दर्शन कर एक परिवार छत्तीसगढ़ लौट रहा था, तभी मालवाहक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, घटना छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर की है। मालवाहक ट्रक और मिनी वैन के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। सुकमा के रहने वाले कुछ लोग तेलंगाना( Telangana) में राम मंदिर दर्शन करने गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!